फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना को मिला बबाइन का कोटा

Mon, 11 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बबाइन गांव के राशन कोटे का सोमवार को फैसला हो गया। गांव की अर्चना देवी ने 306 मत पाकर कोटा अपने नाम करा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। कोटे के लिए अर्चना देवी, शशिदेवी और शिववती ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय बबाइन के प्रांगण में चुनाव कराया गया। कोटा के लिए मतदान में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। एडीओ पंचायत मान सिंह, एडीओ आईएसबी अमर सिंह पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने चुनाव परिणाम घोषित किया।

इसमें अर्चना देवी को 306 मत, शशि देवी को 256 और शिवदेवी को 239 मत मिले। अर्चना देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 50 मतों से मात दी। चुनाव के समय ग्राम प्रधान शिवकांती, असेवथ प्रधान बलभद्र यादव, एसओ शैलेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें