कटरा चौराहे पर थाने के सामने झुंड में मवेशी।
- फोटो : कटरा चौराहे पर थाने के सामने झुंड में मवेशी।
एरवाकटरा। क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की समस्या गंभीर बन गई है। यह मवेशी सड़कों और गलियों में झुंड में घूम रहे हैं। रविवार शाम को कटरा चौराहे पर दो सांड़ आपस में भिड़ते हुए एक दुकान में घुस गए।
इससे वहां बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही थाने के सामने चौराहे पर अन्ना मवेशियों का झुंड जमा हो जाता है। इससे हादसे होते हैं, इसमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
कुछ दिन पहले कन्नौज का एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार दोपहर देईपुर गांव का बाइक सवार विपिन कुमार गुप्ता भी मवेशी की चपेट में आकर घायल हो गया था। रविवार को भी सांड़ लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए। काफी देर बाद सांड़ बाहर निकले।
कस्बे के दुकानदार सुनील कुमार, पवन कुमार, राजेश आर्य, पंकज शर्मा व राजीव गुप्ता ने प्रशासन से अन्ना मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है।