फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की तरह टीकाकरण के लिए अब घर-घर पहुंचेगी बुलावा पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विभागीय अधिकारी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते। अभियान पर लगातार मुख्यमंत्री निगाह बनाए हैं और टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए घर-घर बुलावा पर्ची भेजने का निर्णय विभागीय अधिकारियों ने लिया है। जिस पर टीकाकरण का स्थान और तारीख दर्ज होगी। इस अभियान की सफलता के लिए प्रधान, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, लेखपाल, प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों, समूहों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

बुलावा पर्ची अभियान के संबंध में अधिकारियों को प्रमुख सचिव अमित मोहन ने शासनादेश जारी किया है। प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया है कि अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मोबलाइजेशन टीमों का गठन किया जाए। टीकारण अभियान सफल हो और अधिक से अधिक लोगों तक वैक्सीन पहुंचे। इसके लिए लोगों के घरों के पास टीकाकरण सेंटर बनाए जाएं।
गांवों में स्कूलों, पंचायत घरों, बरातघरों में शिविर लगाए जाएं। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास खंड और शहरी निकाय में इकाई का गठन किया जाए। जिसे कलस्टर नाम दिया गया है। साथ ही उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराईं जाएंगी। प्रत्येक कलस्टलर इकाई अपने वाहन, दो क्विक रिस्पांस टीम के साथ तैयार रहेंगे। यह अभियान एक जुलाई से शुरू होगा। जिसको लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जिले के सातों ब्लॉकों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के हर निर्देश का पालन किया जा रहा है। बुलावा पर्ची अभियान भी शीघ्र शुरू होने वाला है। इस दिशा में काम हो रहा है। गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 45 से ऊपर वाले लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें