फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के आरआई के साथ दलाल ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर/ककोर (औरैया)। ककोर स्थित उप संभागीय कार्यालय में एक युवक ने एक साथ कई लाइसेंस जारी कराने के लिए संभागीय निरीक्षक के साथ हाथापाई की। सरकारी प्रपत्रों को फाड़ने एवं नष्ट करने का प्रयास भी किया। सरकारी कंप्यूटर को पटक भी दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक विभाग में दलाली के लिए अक्सर कार्यालय के बाहर डटा रहता है। आरआई ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन कार्यालय ककोर के संभागीय निरीक्षक बलवंत सिंह यादव ने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह कार्यालय स्थित अपने कक्ष में भोजन कर रहे थे। इसी बीच आलोक कुमार अवस्थी पुत्र अवध नारायण अवस्थी निवासी ऊमरसाना बूढ़ादाना औरैया उनके कक्ष में घुस आया। आरोपी ने अपने कुछ लाइसेंस जारी करने के लिए कहा। जब उन्होंने आलोक को बताया कि बिना टेस्ट दिए कोई भी लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। इसपर आरोपी ने गालियां देते हुए उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। सरकारी प्रपत्रों को फाड़ने एवं नष्ट करने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान सरकारी कंप्यूटर भी पटक दिया गया। पुलिस ने संभागीय निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के अनुसार सरकारी कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें