टूटी पाइप लाइन से सड़क पर बहता पानी।
- फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। सरकार की ओर से पानी को अधिक से अधिक सुरक्षित करने के लिए जहां हर साल करोड़ों रुपये जल संचयन योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। वहीं ककोर में एक सप्ताह से टूटी पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नाले व सड़कों में बहकर बर्बाद हो रहा है।
एक हफ्ते से ककोर में प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के पास पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क को भी नुकसान हो रहा है। इस बारे में जब ककोर स्थित पानी की टंकी के आपरेटर से बात की गई तो वह भी संतोषजनक उत्तर न दे सका।
जबकि ककोर में पिछले एक सप्ताह से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन को इस बात से मौखिक रूप से कई बार अवगत भी कराया। ग्राम प्रधान सुमित पाल ने बताया कि जलनिगम के अधिशासी अभियंता को जानकारी देकर लीकेज पड़ी पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।