औरैया। कोरोना संक्रमण के नए रूप में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। ब्रिटेन से लौटकर आने वाले दो युवकों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। दोनों युवकों पर नजर रखी जा रही है।
ब्रिटेन से जिले में आने वाले दो युवकों का पता लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पता लगाया गया तो एक युवक एरवाकटरा ब्लॉक व दूसरा दिबियापुर ब्लॉक में मिला। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि एक युवक 28 नवंबर व दूसरा युवक एक दिसंबर को जिले में आया था। बताया कि ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के नए रूप में आने के बाद से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। इस पर 25 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लौटने वालों पर नजर रखी जा रही है। डीएम अभिषेक सिंह ने दोनों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।