फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंदरों की उछलकूद से गिरी ईंटें, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो-16-अस्पताल में भर्ती घायल शीला देवी। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र में बंदरों के उपद्रव से आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। बाबरपुर के शास्त्रीनगर में बुधवार देर शाम बंदरों की उछलकूद के कारण गिरी ईंट से चूल्हे पर खाना बना रही महिला और उसका बेटा घायल हो गया। सिर में ईंट लगने से महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल काॅलेज में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी शीला देवी (45) घर के आंगन में दीवार के किनारे चूल्हे पर खाना बना रही थीं। पास में उसका 23 वर्षीय बेटा रजनीश बैठा था। इसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया और उछलकूद करने लगा जिससे दीवार पर रखी ईंटें नीचे गिर पड़ीं जो शीला देवी व उनके पुत्र के सिर पर जा लगीं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से शीला देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इससे पहले भी बंदरों के कारण घटनाएं होती रही हैं। 27 जनवरी को अजीतमल कस्बे में ही छत पर कपड़ा सुखाने गई किशोरी को बंदर ने दौड़ा लिया था। इससे उसकी सीढि़यों से फिसलकर गिरने से मौत हो गई थी। अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

फोटो-16-अस्पताल में भर्ती घायल शीला देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें