फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ब्लैक स्पॉट पर नहीं मिले ब्रेकर व साइनिंग बोर्ड

Wed, 21 Jan 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लैक स्पॉट व हॉटस्पाट का जिम्मेदारों ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर स्पीड ब्रेकर व साइन बोर्ड नहीं मिले। एआरटीओ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने जल्द इन जगहों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ एआरटीओ एनसी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अमर सिंह व यातायात प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बुधवार को जिले के ब्लैक स्पॉट व हॉटस्पाट का निरीक्षण किया। जिले से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर छह जगहों पर ब्लैक स्पॉट हैं।
निरीक्षण के दौरान दिबियापुर से फफूंद जाने वाले मार्ग पर स्थित भाग्यनगर ब्लॉक व दिबियापुर के गांव असेनी स्थित पावर हाउसे के पास ब्लैक स्पॉट पर न स्पीड ब्रेकर मिले न साइन बोर्ड मिले। अन्य जगहों पर भी यही हाल देखने को मिला।
विज्ञापन

एआरटीओ के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को जल्द साइनबोर्ड व स्पीड ब्रेकर जल्द स्थापित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने जल्द ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें