फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर फटने से रात भर गुल रही बिजली

Mon, 25 Jul 2016 12:08 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
ब्रेकर फटने से ककराही फीडर से पूरी रात कस्बे को बिजली नहीं मिली। रविवार दोपहर एक बजे बिजली आने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पूरी रात बिजली न आने से दिबियापुर में पेयजलापूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन


शनिवार रात लगभग 7:30 बजे ककराही फीडर पर फाल्ट हुआ। फाल्ट के कारण 132 केवी असेनी सबस्टेशन पर ब्रेकर फट गया। इसके बाद असेनी सबस्टेशन के साथ पनकी कंट्रोल की मशीनें ट्रिप हो गई। इससे पनकी से असेनी सबस्टेशन की बिजली गुल हो गई। जिले के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए। बिजली कर्मियों ने फाल्ट ढूढ़ा और लगभग नौ बजे ककराही बाजार फीडर को छोड़कर जिले के अन्य सभी फीडरों की बिजली शुरू कर ली। पूरी रात वितरण खंड का कोई भी बिजली कर्मी फाल्ट का पता लगाने नहीं पहुंचा।

इससे ककराही बाजार फीडर से जुड़े इलाकों में पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर एक बजे ककराही बाजार की बिजली शुरू कराई। एसडीओ रामकुमार का कहना है कि ककराही बाजार फीडर की केबिलों के बीच कोई पक्षी आ जाने के कारण फाल्ट आया था। फाल्ट को अब ठीक कर लिया गया है। इधर, पूरी रात ककराही फीडर की बिजली न आने के कारण पूरे दिबियापुर को होने वाली पेयजलापूर्ति की सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


इंसेट में
फोटो 24डीबीआरपी3  खंभे बदलते बिजली कर्मी
दो ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल  
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने फुुंके ट्रांसफार्मर एवं पोल को बदले जाने के कारण शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र की बिजली गुल रही। बिजली कर्मियों के अनुसार सोमवार को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा। बिजली कर्मियों के अनुसार यहां का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर के खंभे भी बदले जाने थे। इसलिए शनिवार एवं रविवार को ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए उठवा दिया गया। जबकि खंभे नए लगवा दिए गए। इधर, रविवार को ककराही पुलिया के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंकने से विकास कुंज कालोनी की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों के अनुसार 26 जुलाई तक ट्रांसफार्मर बदले जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें