फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को कुचला

Mon, 25 Jul 2016 12:07 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
कार - फोटो : self
विज्ञापन
 कस्बा दलेलनगर में मुगल रोड पर पैदल गांव की ओर जा रहे युवक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ लोगों ने ट्रक चालक को चाकू मार दिया। घायल चालक ट्रक लेकर भागा और मुरादगंज चौकी में खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीण भिड़ गए और शव नही उठने दिया। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीणो ने एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन


दलेनगर निवासी निसार का 21 वर्षीय पुत्र कासिम कस्बे में देर शाम लगभग पांच बजे पैदल मुगल रोड पर जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कासिम दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने दौड़कर ट्रक को घेरा और चालक को चाकू मार दिया। ट्रक चालक ट्रक को भगाकर पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां पुलिस ने उसे घायल हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। गुस्साए लोगों ने दलेलनगर-मुरादगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और शव नही उठने दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित राठौर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें