अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूठा के समीप हाइवे
पार कर रहे पिता-पुत्र को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से
घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अजीतमल सीएचसी भर्ती
कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
जालौन
जिला के रामपुर मडै़या निवासी महेंद्र राजपूत सोमवार की सुबह अपने 11
वर्षीय पुत्र रोहन के साथ रिश्तेदार के यहां क्षेत्र के ग्राम पूठा आ रहे
थे। वाहन से उतरने के बाद वे हाइवे पार करने लगे। इसी दौरान आई तेज रफ्तार
बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र लहूलुहान होकर सड़क पर
गिर पड़े।
हादसा होते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को
सूचना दी। सूचना पर पहुंची आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस ने घायलों
को अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रोहन
को मृत घोषित कर दिया। पिता की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।