घसा का पुरवा गांव के लोग नहर पार कर वोट डालने जाते हुए
- फोटो : AURAIYA
कंचौसी (औरैया)। साहब! बड़ी मुश्किल है डगर, लेकिन हर बार गांव और क्षेत्र के विकास की आस में वोट जरूर डालते हैं। ये दर्द सहार ब्लाक के नौगवां के मजरा घसा का पुरवा के ग्रामीणों का है। मतदान केंद्र सात किलोमीटर दूर होने के कारण उन्हें नहर पार करके वोट डालने जाना पड़ा।
मजरा घसा का पुरवा निवासी ब्रजेश कुमार, बबलू, श्याम सुंदर ने बताया कि उनके गांव का पोलिंग बूथ सात किलोमीटर दूर है। गांव में 275 वोटर हैं। कई बार गांव में ही बूथ बनाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिनके पास साधन नहीं हैं, वह नहर पार करके वोट डालने जाते हैं। हर चुनाव में लोगाें को यही समस्या उठानी पड़ती है।