फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के उत्साह से बढ़ी चुनावी रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं की प्रतिबद्धता पंचायत चुनाव में फिर साबित हुई है। मतदान में उन्होंने पुरुषों से अधिक उत्साह दिखाया। अधिकांश बूथों पर महिलाओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

लंबे समय से पंचायत चुनाव का हिस्सा रहीं बुजुर्ग महिलाओं के नेतृत्व में घर की बहुएं भी वोट डालने पहुंची। पहली बार मतदान करने के लिए घर से निकली महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। खानपुर के बूथ पर पहुंची रजिया ने बताया कि पहली बार वह ससुराल से वोट डालने जा रही है। गांव की सरकार चुनने और पंचायत के वोट का अलग ही महत्व है। इसी तरह से अजीतमल व आयान क्षेत्र में भी पहली बार वोट डालने पहुंची महिलाओं में उत्साह दिखा।
पुरवा दानशाह में वोट डालने पहुंची मंजू ने बताया कि गांव में तमाम समस्याएं हैं, इसलिए ऐसे प्रत्याशी की चयन की कोशिश कर रही हैं, जो गांव के विकास के साथ बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा सके। उनके साथ पहुंची अन्य महिलाओं ने इस बात पर सहमति जताई और कहा कि इसी बात को लेकर वह अन्य महिलाओं से भी जोर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें