फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीवुड नाइट में फिल्मी सितारों ने बिखेरे जलवे

Sat, 06 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया महोत्सव पंडाल में शनिवार की शाम को गेल इंडिया लिमिटेड के आयोजकत्व में गीत-संगीत से सजी बालीवुड नाइट में बालीवुड की प्ले बैक सिंगर एश्वर्या भंडारी सहित छोटे पर्दे के सिने कलाकारों ने अपने लटके झटके दिखाकर पंडाल में मौजूद लोगों को रोमांच से भर दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मां वीणावादिनी के चित्र पर दीप जलाकर किया। वहीं मुंबई से आई प्ले बैक सिंगर एश्वर्या भंडारी ने मोनिका ओ माई डार्लिंग... पर ग्रुप डांस कर कार्यक्रम की शुरूआत की।


गीत-संगीत की श्रृंखला में एश्वर्या ने खइके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला..., प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया..., ये दुनिया पीतल की..., बेबी डाल मैं सोने की... आदि गीत एवं ग्रुप डांस कर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन



वहीं सिंगर रोहित ने बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी... गीत गाकर मौजूद लोगों दर्शकों में उमंग भरने का काम किया। रोहित ने पर्दा है पर्दा, पर्दे के पीछे पर्दानसी है..., मस्ती भरी रात है, सौड़ी कुडिय़ों का भी साथ है... गीत गाए तो पंडाल में मौजूद दर्शक झूमते नजर आए।


प्ले बैक सिंगर एश्वर्या भंडारी ने एक बार फिर जब से दूर लगे हो रहने..., पाओ जी मैंने राम रतन धन पाओ..., साथी तेरा प्यार झूठा था...तथा  हम तुम्हारे हैं तुम्हारे सनम... गीत गाकर धमाल मचा दिया।

 
इसके अलावा मुंबई से आए एंकर मन व श्वेता हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते..., दुनिया में कितना गम है... गीत गाकर लोगों का रोमांस कराया। वहीं स्टार लाफ्टर सुनील ब्यास ने अपने चुटकले सुना दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।


बालीवुड नाइट में सिने स्टार की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों से लोग देर शाम तक उनके गीतों पर झूमते नजर आए। इस मौके पर एडीएम ए.के सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें