फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान माडल बना जीता लोगों का दिल

Sat, 06 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पोरवाल रेजिडेंशियल स्कूल में शनिवार को विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्व. अरविंद गुप्ता की पुण्य तिथि के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कई प्रकार के माडल तैयार कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक शिव अवतार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में श्रेया के माडल को सराहा गया।


मुख्य अतिथि शिव अवतार पोरवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है।


उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चे आगे बढ़ेंगे और उन्हें आगे चलकर देश-विदेश जाने का मौका मिलेगा। यहीं बच्चे अपने देश व शहर का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए माडल बनाए। बच्चों की ओर से बनाए गए माडल को देखकर मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों में खुशी नजर आई।


विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बिना बिजली के मोबाइल चार्ज करने, बिना लाइट के लिफ्ट चलाने, पनचक्की, तालियां की गूंज से लाइट चलना आदि विज्ञान माडल बनाए थे।
विज्ञापन


 
बच्चों की ओर से बनाए गए माडलों को देखने के लिए अभिभावक भी पहुंचे। प्रदर्शनी में कक्षा नौ की छात्रा श्रेया, प्रतिभा, अवंतिका, स्मिता एवं वंशिका ने विज्ञान के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जान्नवी ने सोलर कुकर बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।


इसी प्रकार हर्षित शुक्ला व महजर ने चार्जर बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीके गुप्ता, प्रधानाचार्या एलिजाबेथ, प्रबंधक गौरव पोरवाल, प्राशू सोनी, अंकुश पोरवाल, पूनम चौहान, आरती, आरएस सेंगर, शिवम, जितेंद्र व संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें