बिधूना (औरैया)। बेला-कानपुर मार्ग स्थित एसएस विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को एक बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कन्नौज निवासी चालक व अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
कानपुर की ओर से आ रही बोलेरो को बेला से याकूबपुर जा रही दूसरी बोलेरो ने कट मार दिया था। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा।बोलेरो में सवार जनपद कन्नौज के कस्बा इंद्रगढ़ निवासी चालक शैलेंद्र कुमार व मुन्नू ने बताया कि वह कानपुर से अपने साथी राजू पटेल को लेकर कदौरा तालग्राम (कन्नौज) जा रहे थे।
वह बेला-कानपुर मार्ग पर एसएस विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे। अचानक बेला की ओर सामने से आ रही दूसरी बोलेरो ने कट मारा दिया। इससे उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभे की जानकारी विभाग को दे दी है।