फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार दिन से लापता टाइल्स मिस्त्री का शव नाले में मिला

Thu, 04 Dec 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। चार दिन से लापता टाइल्स मिस्त्री का शव बुधवार सुबह अछल्दा रोड स्थित टॉकीज के पास नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। परिजन के अनुसार मिस्त्री इटावा के ऊसराहार जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

थाना अछल्दा के गांव लालूपुर निवासी सत्यभान काफी समय से बिधूना कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर में किराये के मकान में रह रहे हैं। उनका बड़ा बेटा सोनू (27) घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। 30 नवंबर को वह घर से इटावा के ऊसराहार में टाइल्स लगाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। अक्सर कई दिनों के लिए निकल जाने के कारण परिजन ने ध्यान भी नहीं दिया।
बुधवार सुबह मिस्त्री का शव घर से करीब 400 मीटर दूर अछल्दा रोड स्थित टॉकीज के पास नाले में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर सीओ बिधूना मनोज गंगवार, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। जांच में मौत का करण स्पष्ट नहीं हो सका। उसकी पहचान के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी। पिता व बहन सोनी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बहन के अनुसार भाई शराब पीने का आदी था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें