फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मकान में मिला निजी सुरक्षा कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद एजेंसी
ककोर। चौकी व गांव ककोर में मकान से बुधवार रात तेज दुर्गंध आने से पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो वहां प्राइवेट सुरक्षा कर्मी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई गई है।
गांव निवासी अरविंद तिवारी (50) कई सालों से घर में अकेले रहते थे। वह औरैया में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी थे। शादी के करीब एक साल बाद पत्नी की मौत हो गई थी। बच्चा ननिहाल में रहता है। बृहस्पतिवार को मोहल्ले वालों ने बताया कि दो-तीन दिनों से अरविंद बाहर नहीं दिखे थे। इसी बीच उनके घर से बदबू आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर लोगों ने जब भीतर जाकर देखा तो अरविंद का शव पड़ा मिला। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि वह अरविंद टीबी की बीमारी से ग्रसित था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें