फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लापता वेल्डिंग मिस्त्री का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। लापता वेल्डिंग मिस्त्री का शव बृहस्पतिवार को सुबह पास के गांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में परिजन ने उसके मानसिक बीमार होने की जानकारी दी। पांच दिन पहले ही वह नोएडा से घर आया था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के औतों गांव निवासी अमन शर्मा (26) बुधवार शाम पांच बजे घर से लापता हो गया था। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह गांव पूर्व बले में परिजन को उसका शव खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक का शव देख परिजन बिलख पड़े। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने पूछताछ में बताया कि अमर नोएडा में वेल्डिंग मिस्त्री था। पांच दिन पहले ही वह घर आया था। वह काफी दिनों से मानसिक बीमारी से परेशान था। बृहस्पतिवार को उसे आगरा ले जाने की तैयारी थी। इससे पहले ही वह लापता हो गया था। मिस्त्री पांच भाई एक बहन में चौथे नंबर का था। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने किसी को कोई आरोप नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें