फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 22 Jul 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3- अरविंद। फाइल फोटो
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव इकघरा में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने जांच की। प्राथमिकी जांच में उसके अधिक शराब पीने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव इकघरा निवासी अरविंद कुमार (42) घरों में पुताई करता था। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था। परिजन के अनुसार अरविंद ने मंगलवार शाम को भी फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की थी लेकिन परिजन ने समय रहते उसे नीचे उतार लिया था। बुधवार सुबह गांव का ही एक युवक तालाब किनारे गया था। इसी दौरान उसने खेत में खड़े एक पेड़ पर अरविंद का शव फंदे से लटका देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद से मां, भाई धीरेंद्र कुमार और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

फोटो-3- अरविंद। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें