फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर में उतराता मिला शिकोहाबाद की महिला का शव

Sun, 28 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर नहर पुल के नीचे शनिवार को महिला (45) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला शिकोहाबाद की रहने वाली है। पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर परिजन को सूचना दी। शव चार-पांच दिन पुराना है।
विज्ञापन

कोतवाली के दिबियापुर रोड पर नहर पुल के नीचे एक शव के पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। शव मिलने की सूचना पाते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान का प्रयास किया।
महिला के हाथ पर कमलेश कुमारी लिखा था, एक मोबाइल नंबर भी अंकित था। इस पर पुलिस ने उस नंबर पर फोन करके जानकारी हासिल की तो पता चला कि महिला शिकोहाबाद की रहने वाली है और उसके पति नोएडा में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

महिला की गुमशुदगी शिकोहाबाद थाने में दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार ने बताया कि महिला के हाथ में लिखे नंबर से उसकी पहचान हुई है। महिला मानसिक रूप से बीमार थी, वह अपने घर से कई दिनों से लापता थी। बताया कि परिजन को मामले की जानकारी दे दी है। उनके आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें