फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Sun, 28 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-5-हत्यारोपी अभिषेक उर्फ दीपक राजपूत। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
औरैया। दूर के रिश्तेदार ने अवैध संबंधों में दोस्त के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक पिंटू उर्फ सतीश की गोली मारकर हत्या की थी। रिश्तेदार पत्नी से संबंध रखने पर नाराज था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों अभिषेक व गौरव को गिरफ्तार कर शनिवार को सहायल थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इटावा जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुरवाबक्शा के पास सहार थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी ई-रिक्शा चालक पिंटू उर्फ सतीश (30) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। पास ही उसका ई-रिक्शा भी खड़ा था।
विज्ञापन

जांच के दौरान कमर में गोली लगने की बात सामने आई थी, पोस्टमार्टम में भी इसकी पुष्टि हुई थी। पिता देवेंद्र सिंह की तहरीर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके लिए एसपी अभिषेक भारती ने तीन टीमें लगाईं थीं। शनिवार को टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
एसपी ने बताया कि अवैध संबंधों में पिंटू की हत्या उसी के गांव निवासी दूर के रिश्तेदार अभिषेक उर्फ दीपक राजपूत ने अपने दोस्त गांव जीवा सिरसानी निवासी गौरव कठेरिया के साथ मिलकर की थी। उन्होंने बताया कि अभिषेक की शादी करीब ढाई साल पहले पिंटू ने ही अपनी दूर के रिश्ते की साली से कराई थी।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पिंटू और अभिषेक की पत्नी के बीच शादी से पहले संबंध थे। शादी के बाद भी वह पत्नी से संपर्क कर करीब आने की कोशिश कर रहा था। जानकारी होने पर पिंटू को अभिषेक ने समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे नाराज होकर अभिषेक ने अपने दोस्त गौरव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पार्टी के बहाने बुलाकर शराब पिलाई
अभिषेक ने पहले पार्टी के बहाने पिंटू को सहार बुलाया। इसके बाद उसे सहायल रोड पर उसे खेतों में ले गए। यहां सभी ने शराब पी। इसके बाद अभिषेक ने गोली मारकर पिंटू की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों शव वहीं छोड़कर मोटरसाइकिल से भाग निकले। शनिवार को सुबह सात बजे पुलिस ने सबलपुर नहर पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

पत्नी से अवैध संबंध होने पर पिंटू के दूर के रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर गोली मारकर उसकी हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया गया है। आरोपियों से तमंचा भी बरामद हुआ है।
-अभिषेक भारती, एसपी औरैया

शव उठवाने से लेकर पोस्टमार्टम तक साथ रहे दोनों आरोपी

औरैया। ई-रिक्शा चालक पिंटू की हत्या करने के बाद उन पर किसी को शक न हो, इसके लिए आरोपी अभिषेक और गौरव ने अपना व्यवहार सामान्य रखा। पिंटू का शव मिलने की सूचना पर दोनों मौके पर पहुंचे, पोस्टमार्टम हाउस पर भी दोनों साथ रहे। इस दौरान पिंटू के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री ने पूरा राज खोल दिया और दोनों पकड़े गए।
बृहस्पतिवार की सुबह जब पिंटू के परिजन को उसका शव सहायल थाना क्षेत्र में पड़े होने की सूचना मिली तो उनके साथ गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों में हत्या करने वाला अभिषेक उर्फ दीपक राजपूत और उसका दोस्त गौरव कठेरिया भी शामिल था। दोनों शव के आसपास ही रहे। पुलिस ने जांच के बाद जब शव गाड़ी में रखवाया तो पुलिस के साथ मिलकर दोनों ने शव उठवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी दोनों मौजूद रहे।

पुलिस की पूछताछ के साथ ही दोनों अन्य लोगों को भी पिंटू के बारे में जानकारी देते रहे। उन्हें लगा इससे उन्हें पुलिस जांच की जानकारी मिलती रहेगी और किसी को उन पर शक भी नहीं होगा, लेकिन पुलिस ने जब पिंटू के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री खंगाली तो सब सामने आ गया। अभिषेक ने उसे सहार बुलाने के लिए कॉल किया था। यहीं से पुलिस को अभिषेक पर शक हो गया। गिरफ्तारी के बाद उसने दोस्त के साथ मिलकर पिंटू की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।



नशे में होने का किया इंतजार
आरोपी जानते थे कि अगर पिंटू की हत्या का प्रयास उन्होंने किया तो वह भी पलटवार कर सकता है। इसी के चलते दोनों ने पहले उसे खेत के किनारे ले जाकर शराब पिलाई। इस बीच आरोपियों ने कम शराब पी, जबकि पिंटू का गिलास बार-बार भरते रहे। जब पिंटू नशे में हो गया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

फोटो-5-हत्यारोपी अभिषेक उर्फ दीपक राजपूत। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें