फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 27 लाख रुपये से नगर पालिका में बनेगा बोर्ड बैठक सभागार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के दिन बहुरने लगे हैं। पुराने भवनों की जहां मरम्मत से रंगत बदली गई है। वहीं अब इस कड़ी ने पालिका में होने वाली बोर्ड बैठक को लेकर सभागार बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
पालिका परिसर में चिह्नित स्थान में जल्द ही बोर्ड बैठक के लिए सभागार का निर्माण शुरू हो जाएगा। वर्षों से नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक को एक छोटे हाल में 25 सभासदों को बैठाकर नगर क्षेत्र के विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी रूपरेखा को तय कर अंजाम तक पहुंचाया जाता रहा है। ऐसे में कईयों बार जगह की कमी के चलते सभासदों व अधिकारियों के बैठने में दिक्कत भी हुई।
विज्ञापन

पालिका परिसर के दायरे को सहूलियत के अनुसार ढालने को लेकर पहली बार प्रयास शुरू किए गए हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से 27 लाख रुपये के बजट से पालिका परिसर में सभागार बनाने की कवायद शुरू की गई है। गुरुवार को इस सिलसिले में बिजली विभाग को परिसर में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने को लेकर पत्र लिखा गया। परिसर के एक हिस्से को खाली कराते हुए एक सप्ताह के अंदर काम शुरू कराया जाना है।
विज्ञापन

खास तौर पर रोडवेज डिपो से सटे हिस्से में यह सभागार बनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि 27 लाख रुपये की लागत से पालिका परिसर में बोर्ड बैठक को लेकर सभागार बनाया जाएगा। परिसर में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। इसके हटते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें