फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 17 व 24 अक्तूबर को बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए तिलक महाविद्यालय में जागरूकता अभियान आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 व 24 अक्तूबर को विशेष अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से सायं चार बजे तक बीएलओ उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि जो युवा एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या जो पात्र नागरिक व महिलाएं सूची में छूट गए हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा पते व विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है। आवेदन बीएलओ के माध्यम से या एंड्रॉइड मोबाइल पर निर्वाचन आयोग के प्लेटफ़ॉर्म के जरिए ऑनलाइन भी किया जा सकता है। एसडीएम सदर ब्रह्मानंद ने छात्र-छात्राओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें