फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ब्लड बैंक में मशीनों के लिए बजट स्वीकृत किए जाने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिले में ब्लड बैंक शुरू कराने के लिए कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से मिले। खराब एवं आवश्यक उपकरणों के लिए जल्द ही बजट स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। लाखन सिंह ने फोन पर डीएम औरैया से बात कर खराब उपकरणों को दुरुस्त कराने के लिए एस्टीमेट भी मांगा है।
विज्ञापन

पिछले सात वर्षों से औरैया का ब्लड बैंक बंद पड़ा है। बंद ब्लड बैंक के मुद्दे पर अमर उजाला ने लगातार अभियान चलाया। खबरों का असर यह हुआ कि पिछले दिनों कानपुर मंडल के आयुक्त ने जल्द ही ब्लड बैंक शुरू कराने के निर्देश दिए थे। बुधवार को कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैकी से बंद पड़े ब्लड बैंक के बारे में चर्चा की। लाखन सिंह राजपूत के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने ब्लड बैंक की खराब मशीनों के लिए एस्टीमेट मंगाकर उनके कार्यालय में भेजने के लिए कहा है। साथ ही आश्वस्त किया है कि एस्टीमेट को स्वीकृत कर जल्द ही आवश्यक धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।
लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि इस संबंध में डीएम औरैया से फोन पर बात की है। आवश्यक मशीनों के लिए एस्टीमेट भेजने के लिए कहा है। एस्टीमेट मिलते ही बजट आवंटित करा ब्लड बैंक को शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि ब्लड बैंक के लिए पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति हो गई है। एक दो दिन में पहुंच जाएगा। पैथोलॉजिस्ट जैसे ही पहुंचेगा ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही मशीनें भी पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें