औरैया। थाना क्षेत्र के नौसारा में भाजपा समर्थित बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत चार माह पूर्व अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के चार माह बीत जाने के बाद ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत को पुलिस ने बेला थाना क्षेत्र के सहार के पास भी गिरफ्तार कर लिया है।
बेला पुलिस ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पर आरोप था कि उसने नौसारा निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर लड़की के साथ मारपीट की और घर में रखे जेवर और नाबालिग लड़की को लेकर चला गया। जिससे लड़की के घायल पिता की प्राथमिक चिकित्सा के लिए बिधूना भेज दिया था।
पिता की तहरीर पर बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत, बड़े भाई रोहिताश राजपूत, धर्मेन्द्र राजपूत, राजकमल और पिता अरविंद्र राजपूत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था तब से पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को आखिर कर गिरफ्तार कर ही लिया।