फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाकियू ने कृषि नीति की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं

Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कृषि नीति की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करते भाकियू नेता। - फोटो : कृषि नीति की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करते भाकियू नेता।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील परिसर में कृषि नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कृषि नीति के मसौदे की प्रतीकात्मक प्रतियों को जलाकर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत संगठन के पदाधिकारियों के साथ तहसील बिधूना पहुंचे। सैंकड़ों की संख्या में किसानों ने नारेबाजी करते हुए कृषि नीति पर विरोध प्रदर्शन किया। धरने के दौरान ही कृषि नीति मसौदे की प्रतीकात्मक प्रतियों को भी जलाया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो सरकारें किसानों के हित में बात नहीं करेंगी। संगठन उसके विरोध में हमेशा खड़ा रहेगा। किसानों के हित की लड़ाई चलती रहेगी। इस मौके पर रोहित यादव, अनिल कुमार, भारत सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेम नरायण, सुनील कुमार, सुशील कुमार, अखिलेश, सर्वेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें