फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1074 मतों से भाजपा के अरविंद पोरवाल बने विजेता

Sat, 02 Dec 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के बाहर विधायक लाखन सिंह राजपूत के साथ मौजूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष पद के चुनाव में सभी चरणों में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पोरवाल अपनी बढ़त बनाए रहे। किसी भी राउंड में अन्य राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशी उनके आगे नहीं निकल सके।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से भारतीय विद्यालय औरैया में नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष एवं सभासद पद के प्रत्याशियों के मतों की गणना शुरू हुई। पहले चरण में ही भाजपा प्रत्याशी अरविंद पोरवाल ने अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बना ली। यह बढ़त अगले तीनों चरणों में भी जारी रही। पहले चरण में भाजपा के अरविंद पोरवाल ने 910 मत प्राप्त किए। जबकि बसपा के आशीष तिवारी ने 589, सपा के विपिन गुप्ता ने 523, निर्दलीय राजू खान ने 481, ब्रह्मानंद ने 327, अजय तिवारी ने 227 मत प्राप्त किए। दूसरे चरण में भी भाजपा के अरविंद पोरवाल ने बढ़त बनाए रखी। दूसरे चरण में अरविंद पोरवाल को 857, बसपा के आशीष को 354, सपा के विपिन को 419, निर्दलीय राजू खान को 273, ब्रह्मानंद को 275 अजय तिवारी को 124 मत मिले।

तीसरे चरण में अरविंद पोरवाल को 696, आशीष को 491, विपिन को 354, राजू खान को 207, ब्रह्मानंद को 249, अजय तिवारी को 157 मत मिले। चौथे एवं अंतिम चरण में भी अरविंद पोरवाल ने 470, आशीष ने 386, विपिन ने 460, राजू खान ने 245, ब्रह्मानंद ने 502, अजय तिवारी ने 97 मत प्राप्त किए। पोस्टल बैलेट मिलाकर भाजपा के अरविंद पोरवाल को कुल 2936 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी बसपा के आशीष तिवारी को 1862, सपा के विपिन को 1759 मत मिले। कांग्रेस के  मनीष कुमार को 116 मत, आम आदमी पार्टी के अजय कुमार शुक्ला को 31, पीस पार्टी के मनमोहन सिंह 81 मत मिले। जबकि निर्दलियों में प्रमुख रूप से राजू खान को 1265, ब्रह्मानंद गुप्ता को 1354, पूर्व विधायक शेखर तिवारी के बड़े भाई अजय तिवारी को 662, अन्नू पाल को 569, सत्येंद्र प्रसाद को 405, पूर्व चेयरमैन शीला गुप्ता के पति सुखलाल गुप्ता को 162, राकेश तोमर को 159, संजय कुमार को 103, डा.अभिनंदन त्रिपाठी को 118, भारत सिंह को 87, व गजेंद्र सिंह को 53 मत मिले। दिबियापुर के कुल 9 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आए। उन्होंने नोटा पर मुहर लगाई। बता दें कि दिबियापुर नगर पंचायत से कुल 23 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें