औरैया में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से चल रहे सेवा सप्ताह में रविवार को पार्टी कार्यालय पर 70 स्लाइडों का शुभारंभ किया गया।
पार्टी के जिला कार्यालय पर सदर विधायक रमेश दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह और जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने स्लाइडों का शुभारंभ किया। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने बताया कि इन 70 स्लाइडों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन को विस्तार से जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत जरूरतमंदों की मदद का प्रयास जारी है। जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है।
इस मौके पर कौशल राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, यशवीर सिकरवार, रविकांत, जगमोहन सिंह, योगेंद्र कैछवार, प्रदीप मिश्रा, अनुराग मिश्रा, कर्यालय प्रभारी सुधीर तिवारी, राजू तिवारी, मनीष भारती आदि भाजपाई मौजूद रहे।