फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से राहत को भाजपाइयों ने बांटी चाय

Mon, 19 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय गेट चौराहे पर रविवार को भाजपाइयों ने शहरवासियों को सर्दी से राहत दिए जाने को लेकर मोदी टी स्टाल लगाकर चाय बांटी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

 
मोदी सेना के जिलाध्यक्ष मनीष तिवारी व भाजपा नेता संतोष उर्फ लल्ला शर्मा के नेतृत्व में चाय बांटी गई। मोदी टी स्टाल में सैकड़ों ने चाय पी। भाजपा नेता लल्ला शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है।

उन्होंने मोदी सेना से कहा कि वह पार्टी की नीतियों व रीतियों के बारे में जनता को बताएं और समस्याआें का निस्तारण कराएं। इस मौके पर विशाल चौबे, रवि कुमार, हिमांशु त्रिपाठी, ऋषि शर्मा, अतुल दीक्षित, शिवम पाठक, पंकज अवस्थी, अनुराग पांडेय, राजू, धीरज सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें