फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई की छत से गिरने से मौत

Mon, 12 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आलोक कुशवाहा की फाइल फोटो। - फोटो : आलोक कुशवाहा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फफूंद। गांव जुआ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह कुशवाहा के चचेरे भाई आलोक की रविवार रात तीन बजे छत से नीचे गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

घर के बाहर सड़क पर पिता को पड़ा देख बेटी ने शोर मचाया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों की चीख-पुकार मची रही। गांव जुआ निवासी आलोक कुशवाहा (45) किसान थे। अनाज की खरीद फरोख्त भी करते थे। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए।
रविवार रात तीन बजे के करीब वह लघुशंका के लिए उठे। एकाएक दूसरी मंजिल से वह घर के बाहर सड़क पर आ गिरे। आवाज सुनकर आलोक की बेटी दिव्यांशी बाहर निकली तो पिता को सड़क पर पड़ा देख शोर मचाने लगी। अन्य परिजन भी दौड़ पड़े।
विज्ञापन

आलोक को जिला अस्पताल चिचौली ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रमा, पुत्र प्रिंस, प्रशांत व बेटी दिव्यांशी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि आलोक रात में लघुशंका के लिए उठे थे। तभी हादसा हो गया। फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें