फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएचसी में भाजपा नेताओं में मारपीट, कार छोड़कर भागे

विज्ञापन
थाना परिसर में खड़ी सीज स्कॉर्पियो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बा स्थित सीएचसी में रविवार रात को भाजपा नेताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष ब्लॉक प्रमुख लिखी स्कॉर्पियाे छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस की जांच के अनुसार रविवार रात को अछल्दा से कुछ लोग सीएचसी दिबियापुर पहुंचे थे। इसकी जानकारी पर रंजिश मानने वाले कस्बा के दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। दोनों में पुरानी बात को लेकर पहले झगड़ा हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को ब्लॉक प्रमुख लिखी एक स्पॉर्पियो कार मिली। पुलिस ने कार को थाने लाकर सीज कर दिया। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष भाजपा के बताए जा रहे हैं। एक पक्ष अछल्दा व दूसरा कस्बे का है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें