गांव राउपुर निवासी संजीव कुमार (35) भदान रेलवे स्टेशन पर संविदा कर्मी था। सोमवार शाम घर से चांवरपुर के पास प्रकाश उत्सव गार्डन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। रात में संविदा कर्मी का शव कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर पड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस शव अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक का शव देख परिजन में कोहराम मच गया। मां शांति देवी, भाई प्रदीप, अरुण, आशीष, अनिल और बहन शशि देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस सड़क हादसा मान कर जांच कर रही है। सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)