फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाजपा जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान, लगा बैठे देश विरोधी नारा

Sun, 25 May 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट। - फोटो : वायरल हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट।
विज्ञापन
औरैया। भाजपा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के जश्न को लेकर रविवार को अयाना में निकाली गई रैली का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया देश विरोधी नारा लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन




मामले में जिलाध्यक्ष ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी है। कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।



रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की सराहना को लेकर अयाना में भाजपा की ओर से रैली निकाली गई थी। इस कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के अलावा कई भाजपाइयों की मौजूदगी थी।
सामने आए यहां के वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया जोशीले अंदाज में पहले भारत माता की जय बोलते सुने जा रहे हैं। इसके बाद वह देश विरोधी नारा बोल बैठे। जबकि पीछे से कार्यकर्ता हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन




इस बीच गलती का अहसास होने पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया उन्हें टोकती भी नजर आ रही हैं, लेकिन तब तक किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने देशवासियों से माफी मांगी।
साथ ही उन्होंने गलती से जुबान फिसल जाने का जिक्र किया। माफी मांगने के बाद उन्होंने बार-बार हिंदुस्तान जिंदाबाद का जयघोष भी किया। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। लोग मामले को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें