फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो25एयूआरपी 07- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ौरैया। भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने वाले को आयाना के एक युवक को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

युवक के पास से फर्जी आईडी का सिम व अन्य दस्तावेज मिले है। वह सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बना कर लोगों को धमकियां देता था।
एसपी अपर्णा गौतम ने कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी अनुज उर्फ भूरे चौबे ने 23 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आायान के भासौन निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल, फर्जी आईडी का सिम कार्ड, कूट रचित आधार कार्ड बरामद हुए है।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को कई अन्य घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं है। पकड़े गए संदीप सिंह ने बताया कि एक साल पहले अनमोल तिवारी ने उसके साथ लूट की थी।
विज्ञापन

वह इस मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। अनमोल को फिर से जेल भिजवाने के लिए उसने आधार कार्ड में नाम बदलवाया, दूसरे के नाम से सिम कार्ड लेकर अनमोल तिवारी की व्हाट्स एप आईडी बनाकर वह प्रतिष्ठित लोगों को धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें