फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें भिड़ीं, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
सनोज कुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। थाना बेला क्षेत्र में बिधूना-बेला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रिश्तेदारी में तिलक के कार्ड बांटने जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल भिजवाया। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला कुरपुरा निवासी सनोज कुमार (22) पुत्र सुघर सिंह अपने चचेरे भाई प्रभात के साथ 12 मई को उसके होने वाले तिलक के कार्ड बांटने बाइक से तिर्वा क्षेत्र की ओर जा रहा था। जब बाइक बेला-बिधूना मार्ग पर पहुंची तभी पुर्वा भदौरिया गांव के सामने बेला की ओर से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने सनोज की बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे सनोज व प्रभात गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दो युवकों को सड़क पर गंभीर हालत में तड़पते देख पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस दोनों को सीएचसी बिधूना ले गई, जहां चिकित्सकों ने सनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रभात को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें