फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने साइकिल पर टंगा रुपये का झोला किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बैंक से लौट रहे ग्रामीणों का 14 हजार रुपये से भरा झोला कीरतपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक ले भागे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

डोडापुर गांव निवासी रामानंद का सेंट्रल बैंक बिधूना में खाता है। मंगलवार दोपहर उन्होंने खाते से 14 हजार रुपये निकाले। रुपयों से भरा झोला साइकिल पर टांगकर बेला-बिधूना मार्ग से घर की ओर चल दिए। कीरतपुर गांव में आढ़त के पास रुक गए। इसी बीच पीछे से अपाचे बाइक से आए दो युवक साइकिल से झोला उतारकर भाग गए।
रामानंद के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे। रामानंबर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि बदनचौकी क्षेत्र में एक माह में दो लूट की वारदात हो चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि रामानंद साइकिल खड़ी कर चले गए थे। इस बीच उनका झोला गायब हो गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें