फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुत्तों का झुंड सामने आने से बाइक सवार घायल

Sun, 01 Feb 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बेला रोड स्थित पावर हाउस के सामने शनिवार की देर शाम कुत्तों का झुंड अचानक बाइक के सामने आ जाने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ॉबर्रु फफूंद निवासी सत्येंद्र कुमार अपनी बाइक से दिबियापुर से घर जा रहे थे। पावर हाउस के सामने कुत्तों का एक झुंड आपस में लड़ते हुए अचानक सड़क पर आ गया। सत्येंद्र की बाइक कुत्तों से टकरा गई और वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। इससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।
गुजर रहे थाना प्रभारी सहायल विनोद कुमार ने अपनी गाड़ी से घायल को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। थाना प्रभारी ने उनके परिजन को भी घटना की सूचना दी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें