फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 05 May 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के कस्बा कंचौसी मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक युवक को लगभग 50 मीटर तक युवक सड़क पर घसीटता चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक घर से ससुराल जा रहा था। एक दिन पहले ही वह गुजरात से घर आया था।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू निवासी विकास कुमार (25) गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। एक दिन पहले ही विकास गुजरात से घर आया था। परिजन ने बताया कि सोमवार रात वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बैसुंधरा अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था।
जैसे ही वह गांव हरतौली के सामने कंचौसी जाने वाली नहर पुल के पास पहुंचा। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में वाहन चालक उसे वाहन के साथ घसीटता चला गया। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन ने संदेह जताते हुए पुलिस से घटनास्थल दिखाने की मांग की। पुलिस परिजन को घटनास्थल लेकर पहुंची। वहां सड़क पर घसीटने के निशान देख परिजन दंग रह गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें