फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव

Tue, 05 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाब्दा के पास मंगलवार सुबह एक दुकानदार का शव बंबे के किनारे शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मौके पर मिले परिजन से पुलिस ने पूछताछ की। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि युवक तीन दिन पहले ही शाहजहांपुर से लौटा था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी अरविंद राम दोहरे (45) जनपद शाहजहांपुर में गोलगप्पे बेचने का काम करता था और तीन दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसका शव पास के गांव शहाब्दा के पास पेड़ पर फंदे से लटक देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। मौत की जानकारी के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन से पूछताछ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। परिजन ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें