फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान शनिवार सुबह कानपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। हादसा असू चौराहे पर 25 अगस्त 2021 को हुआ था।
विज्ञापन

असू गांव निवासी कुंवर सिंह (60) किसान थे। भाई विनय कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को कुंवर सिंह साइकिल से सहायल बाजार गए थे। घर लौटते समय असू चौराहे के पास उनकी साइकिल में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। विनय ने घटना के संबंध में सहायल थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें