फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नीलगाय से टकराई बाइक, घायल

Thu, 24 Apr 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। क्षेत्र के किशनी रोड स्थित दिवहरा गांव के पास एक बाइक सवार नीलगाय से टकरा गया। हादसे बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव रेरी रामपुर निवासी छुटकन यादव (48) ऊसरपाटी गांव में हिटलर यादव के घर में रहते हैं। वह किसी काम से दिवहरा गांव गए थे।
गांव से वह एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर ऊसरपाटी आ रहे थे। रास्ते में दिवहरा गांव की रोड पर बाइक के सामने नीलगाय आ गई। टक्कर लगने से छुटकन यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि घायल व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी गई थी। घायल को परिजनों के साथ सैफई भिजवाया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें