फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 08 Jul 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैय्या अस्पताल में बीमार मित्र को खाना देकर लौट रहे बाइक सवार नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक मनमोहन को मृत घोषित कर दिया गया। घायल साथी को भर्ती कराया गया है। रविवार को इटावा के भरथना क्षेत्र निवासी मनमोहन सिंह (24) व उसके साथी सुमित (20) निवासी घसारा अछल्दा 50 शैय्या अस्पताल औरैया में भर्ती अपने मित्र को खाना देने आए थे।
रात करीब नौ बजे वह खाना देकर वापस घर लौट रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर ग्राम मिहोली के मुरथल ढाबे के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने मनमोहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमित का इलाज जारी है। दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल राज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात की घटना है। एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें