फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना विधायक की हालत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

Tue, 01 May 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
बिधूना विधायक विनय शाक्य - फोटो : amarujala
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। सोमवार की देर रात अचानक बिधूना विधायक की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत ठीक न बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। विधायक के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी पर मंगलवार को उनके आवास पर उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


  विधान सभा सीट 202 से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य का आवास ग्राम भटौरा में है। वह सोमवार को रात फतेहपुर सीकरी से वापस लौटे थे। घर पहुंचते ही जैसे ही विधायक विनय शाक्य घर के अंदर ऊपर के कमरे में जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने लगे। तभी अचानक सीढ़ियों पर ही गिर गए। विधायक को अचानक बेहोश होते देख परिजन उन्हेें लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे।

जहां डाक्टरों ने विधायक की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को विधायक विनय शाक्य का लखनऊ पीजीआई में उपचार चल रहा है। विधायक के भाई देवेश शाक्य ने बताया कि अभी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इधर विधायक की तबियत बिगड़ने पर उनके समर्थकों की भीड़ विधायक के आवास पर देखने को मिली। कई समर्थक तो विधायक का हाल जानने के लिए लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें