फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण आहुति के बाद किया भंडारा

Sun, 13 Nov 2016 09:47 PM IST
औरैया
विज्ञापन
फूलडोर निकाल भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्री मानव सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा और शतचंडी महायज्ञ का समापन रविवार को हवन में पूर्ण आहुति और भंडारे के साथ हुआ। इस मौके पर फूलडोर निकालकर प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक चले भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


   श्री मानव सेवा समिति के तत्वावधान में नगर पालिका इंटर कालेज में श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का आयोजन चल रहा है। समापन पर विशाल भंडारा हुआ व फूलडोर निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों पर फूलडोर निकाली गई। हवन सामग्री नहर में विसर्जित की गई। भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम को गौरव बाजपेई, आशीष चौबे, श्रीकृष्ण दुबे, सत्यम त्रिपाठी, गोलू पंडित, कृष्णोदय चौबे, विक्रांत दुबे, गौरव पांडे, नवनीत तिवारी, दीपक दुबे, राघवेंद्र तिवारी, डा. मनीष वर्मा, नितिन वर्मा, अविनाश अवस्थी, नीरज विश्नोई, अतुल गुप्ता, सचिन गुप्ता, रामजी पोरवाल, कपिल गुप्ता आदि ने सफल बनाया।

  कानपुर रोड गौरैया तालाब के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह के समापन पर शिव मंदिर पर विशाल भंडारा  हुआ। कन्या भोज के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इससे पहले आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल पर हवन किया। हवन पूजन के दौरान गिरीश चंद्र मिश्रा, संतोष कुमारी, गौरव, मोहित, स्वदेश, मयंक, विकास, मुकेश, सचिन, रियान, मणि, सांभवी, शुभ, प्रियंका, अनवी, प्रियंका, आरती, गोरखनाथ मिश्रा, योगेशचंद्र मिश्रा, सुभाष मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, सुधीर मिश्रा, अनुज मिश्रा, सचिन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 ओम नगर मोहल्ले में आयोजित भागवत, रामकथा व महाशतचंडी यज्ञ का समापन पूर्ण आहुति व विशाल भंडारे के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय नरायन शुक्ला, राज कुमारी अवस्थी, अनूप तिवारी, रामकुमार चौबे आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें