नई दिल्ली में हुए महिला स्वच्छता सम्मेलन में मेरठ की डीएम बी चंद्रकला के साथ सुमन चतुर्वेदी।
- फोटो : अमर उजाला
गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान में हिस्सा लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी को नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए सम्मेलन में शामिल होने का मौका मिला। सुमन ने बताया कि सम्मेलन में मेरठ की डीएम बी चंद्रकला समेत प्रदेश से केवल 12 महिलाओं को शामिल होने का मौका मिला। पूरे देश से करीब तीन सौ महिलाएं शामिल हुईं। सुमन का कहना है कि सम्मेलन में शामिल होने के बाद अब नई ऊर्जा के साथ स्वच्छता मिशन से जुड़ेंगी।
औतों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी के अलावा सम्मेलन में इटावा की खंड प्रेरक ऋतु तोमर, कन्नौज की प्रधान अनन्या यादव एवं उनको मिलाकर कुल 12 महिलाओं को शामिल होने का मौका मिला। इस सम्मेलन में जहां महिलाओं ने स्वच्छ भारत मिशन की सफल बनाने के लिए महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। वहीं लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि यदि महिलाएं चाहे लें तो भारत देश खुले में शौच मुक्त अवश्य हो जाएगा। सम्मेलन में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कई अधिकारियों ने भी संबोधित किया।