फोटो -40- बीडीओ कार्यालय पर नारेबाजी करते पदाधिकारी
- फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
अजीतमल। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन में एडीओ को सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में अन्ना पशुओं के कारण किसानों की फसलें लगातार नुकसान का सामना कर रही हैं, इससे किसानों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है, इससे निजात दिलाई जाए। हर घर जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों, लीकेज नल कनेक्शन एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को शीघ्र ठीक कराने की मांग की।
विकास खंड की सभी पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित की जाए जिससे ग्रामीण अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचा सकें।
इसके अलावा तालाबों की साफ-सफाई एवं खुदाई कराए जाने की मांग की। ज्ञापन जिलाध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत के निर्देशन में तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में किसान एवं संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।