फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान व व्यापारियों ने विधायक को बताई प्लाॅटिंग की समस्या

Tue, 12 May 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -39- सदर विधायक गुड़िया कठेरिया को ज्ञापन सौंपते किसान व व्यापारी। स्रोत: स्वयं - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
विज्ञापन
औरैया। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया को सोमवार को किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि किसान आर्थिक संकट के कारण खेतों की छोटे-छोटे हिस्सों में प्लाॅटिंग कर जीवनयापन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सदर एसडीएम चौड़ी सड़क और सीवर लाइन जैसे मानकों का हवाला देकर इस प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। किसानों से भारी रकम की मांग की जा रही है।
उनका कहना है कि शहर में अभी समुचित सीवर व्यवस्था ही उपलब्ध नहीं है, ऐसे में प्लाॅटिंग में सीवर लाइन जोड़ने जैसी शर्तें पूरी करना संभव नहीं है। मांग की गई है कि किसानों की छोटी प्लॉटिंग में प्रशासनिक बाधाएं न डाली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संतोष राजावत, रामवीर चौहान, बंटू गुप्ता, कल्लू अग्रवाल, मुरारी पाल, अमित सिंह, विशाल चौहान, लल्लू सेंगर, सोनू राजावत, शीलू पांडेय, विनय गुप्ता सहित आधा सैकड़ा से अधिक किसान व व्यापारी मौजूद रहे। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता की गई है। इस पर उन्होंने व्यापारियों व किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल को बुलाया है, जो उनसे मिलकर अपनी समस्याओं रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें