अजीतमल(औरैया)। कस्बा बाबरपुर स्थिति वृृंदावन गार्डन में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ कथावाचक सुशील शुक्ला ने मंत्रोचारण के साथ किया। कलश यात्रा कस्बे में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
यात्रा में परीक्षित रविन्द्र नारायण एवं सरला देवी के साथ सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर निकले। बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे। वहीं यात्रा में भगवान शंकर, पार्वती, राधा कृष्ण के साथ अन्य देवी देवताओं की सजीव झांकियां निकाली गईं। कस्बे के कई मार्गों से होकर गुजरी यात्रा का लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।
इसके बाद यात्रा भागवत कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान अरविंद पोरवाल, प्रवीण कुमार, राजू पोरवाल, दीपू पोरवाल, दिनेश चंद्र , संजीव पोरवाल, होरी लाल पोरवाल, पंडाला, सुरेश यादव, अशोक राजपूत रहे।