फोटो25एयूआरपी 19- मिथलेश फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
औरैया। ससुरालियों की पिटाई से घायल महिला की बुधवार को सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को औरैया कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता ने बेटी की सास, ससुर व देवर पर प्रताड़ना का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर की है।
मध्य प्रदेश के जिला भिंड के आकौन निवासी वेदराम शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी मिथलेश की शादी 2003 में औरैया के सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी कृष्णकांत चतुर्वेदी से की थी।
शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को उसकी सास नंदरानी, ससुर केदारनाथ व देवर गोलू और बेटी-दामाद को प्रताड़ित करने लगे। 24 मार्च की सुबह सात बजे तीनों ने एक राय होकर बेटी और दामाद के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बेटी कुछ समझ पाती इसी बीच ससुर ने हाथ में रिवाल्वर लेकर जान से मारने की कोशिश की। बचाव में भागी बेटी फर्श पर गिर गई, तो ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
गंभीर हालत में बेटी को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
फोटो25एयूआरपी 20- कोतवाली में तहरीर देने को जमा लोगों की भीड़- फोटो : AURAIYA